रोहतक पुलिस थाना शहर की टीम ने कबीर कॉलोनी, जींद रोड रोहतक निवासी कालू की हत्या की वारदात मे शामिल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 04.10.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि कालू निवासी कबीर कॉलोनी, जींद रोड रोहतक को लड़ाई-झगड़े में चोट लगी है जिसको इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल करवाया गया था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चिकित्सकों की टीम द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया।
मामले की जांच एसआई पवन द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 13.11.2026 को आरोपी आबिद पुत्र इलियाश अंसारी निवासी कबीर कालोनी जीन्द रोड पीर वाली गली रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- आबिद पुत्र इलियास असांरी निवासी कबीर कालोनी रोहतक ।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 358 दिनांक 04.10.2026, धारा 103(1), 126(2), 351(3), 3(5) बीएनएश थाना शहर रोहतक ।
