महम (रोहतक): रोहतक जिले के महम क्षेत्र के गांव किशनगढ़ में दिवाली से पहले एक दुखद हादसे में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि नरेश सैनी उर्फ मांढू (करीब 50 वर्ष) की करंट लगने से मौत हो गई। शुक्रवार को वह अपने खेत में पानी की मोटर चलाने गए थे। इसी दौरान करंट लगने से वह बेसुध होकर गिर पड़े। उनकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इस बार दिवाली नहीं मनाने का फैसला किया है।

जानकारी के अनुसार, नरेश सैनी शुक्रवार को खेत में पानी की मोटर चलाने गए थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और खेत में ही बेसुध होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए।

गांव में शोक, दिवाली नहीं मनाने का फैसला

नरेश सैनी की मौत से किशनगढ़ गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई है। गांव के लोगों ने इस दुखद घटना के चलते दिवाली का त्योहार नहीं मनाने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!