रोहतक पुलिस की टीम ने गांव बनियानी निवासी विक्रम की हत्या की वारदात में शामिल रहे तथा फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 05.03.2026 को साहिल निवासी बनियानी की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 04.03.2026 को साहिल अपने दोस्त सतीश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पटवापुर की तरफ से होली खेल के वापिस आ रहे थे। रास्ते मे भगवान दास कम्पनी के पास रास्ते मे निशांत अपनी मोटरसाइकिल खडे किये हुये था। साहिल ने मोटरसाइकिल को हटाने कि लिये कहा तो निशांत, उसके परिवार व अन्य युवको ने गाली गलौज कर साहिल के साथ मारपीट शुरु कर दी। साहिल को छुड़वाने के लिए आये गांव के उसके साथी विक्रम व बंटी के साथ में भी युवकों ने लाठी डंडे आदि से मारपिट शुरू कर जान से मारने की धमकी दी। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया।
दौराने ईलाज दिनांक 06.03.2026 को विक्रम पुत्र नरेश निवासी गॉव बनियानी की मौत हो गई। मामले मे हत्या की धारा जोडी गई। दिनांक 23.04.2026 को आरोपी अरुण पुत्र रामनिवास निवासी बनियानी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने झगडे के समय दुसरे समाज को गाली गलोच की थी। वारदात मे शामिल रहे 14 आरोपियो को पहले काबू किया जा चुका है। जो न्यायिक हिरासत में जेल मे बंद है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- अरुण पुत्र रामनिवास निवासी बनियानी
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 71 दिनांक 05.03.2026 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 126(2), 351(2), 103(1) बीएनएस थाना कलानौर
