पूर्वी दिल्ली। माया विहार स्थित लवली हेरिटेज स्कूल की तीसरी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा प्रगति को निरमन विहार के मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि बच्ची अचानक ही धीरे-धीरे झुकने लगी और जमीन पर गिर गई। बच्ची की अचानक हुई इस मौत से स्कूल प्रबंधन सकते में आ गया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आज सुबह लगभग 09:52 बजे पीसीआर को एक कॉल मिला जिसमें बताया गया कि माया विहार स्थित लवली हेरिटेज स्कूल की तीसरी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा को निरमन विहार के मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में कक्षा के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें छात्रा अचानक गिरती हुई दिख रही है। घटना की सटीक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आगे जांच चल रही है। माता-पिता और संबंधित स्कूल अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है।

यह बड़ी ही दुखद घटना है। बच्चे काे अचानक ही कार्डियक अरेस्ट आया था। बच्चा क्लास में अपने आप ही गिर पड़ा। हम लोग तुरंत ही बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां बताया गया कि उसकी मौत हो चुकी है। बच्ची खेलकर क्लास में आ रही थी।’

-प्रधानाचार्या, लवली हेरिटेज स्कूल।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!