प्रदेश में NEET (UG) परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्यभर में 175 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 65,300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।

सीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अभिभावकों के ठहरने और पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखी जाए, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को समय पर केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो। उन्होंने सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने और ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाए। इसके अलावा 26 अप्रैल को Haryana Public Service Commission (HPSC) द्वारा आयोजित HCS और अन्य संबद्ध सेवाओं की परीक्षा के लिए भी पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

नीट (यूजी) परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा, जिसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

  • बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था को दोगुना किया गया है।
  • पुरुष और महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग जांच काउंटर स्थापित किए जाएंगे।
  • प्रत्येक 100 परीक्षार्थियों पर एक सुरक्षा जांच काउंटर होगा।
  • 48 परीक्षार्थियों पर एक बायोमेट्रिक उपकरण लगाया जाएगा।
  • 30 अप्रैल तक सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर एवं अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
  • जैमर को परीक्षा के दिन दोपहर 1:45 बजे से सक्रिय किया जाएगा, ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया में बाधा न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!