रोहतक। जिले के कलानौर स्थित सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। दो युवक अस्पताल के डॉक्टर के कैबिन से लैपटॉप चोरी कर ले गए। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। डॉक्टर की शिकायत पर कलानौर थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

डॉक्टर के कैबिन से लैपटॉप ले गए युवक

सिविल अस्पताल कलानौर के डॉ. संजीव मलिक ने पुलिस को बताया कि 3 नवंबर की दोपहर उनका लैपटॉप कैबिन में रखा हुआ था। वह किसी काम से कैबिन से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान दो व्यक्ति अस्पताल की नई बिल्डिंग में पहुंचे और कैबिन से लैपटॉप चोरी कर ले गए।

दोपहर 12:53 बजे अस्पताल में आए थे दोनों युवक

डॉ. संजीव मलिक के अनुसार, लैपटॉप गायब मिलने पर उन्होंने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में दोनों युवक दोपहर करीब 12:53 बजे अस्पताल की नई बिल्डिंग में आते दिखाई दिए।

इसके बाद दोपहर करीब 1:13 बजे दोनों में से एक युवक लैपटॉप लेकर बाहर निकल गया। उसके बाद दूसरा युवक भी अस्पताल से बाहर चला गया।

CCTV फुटेज पुलिस को सौंपी

डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों संदिग्धों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने फुटेज पुलिस को सौंप दी है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।

पुलिस ने दर्ज किया चोरी का केस

कलानौर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि डॉ. संजीव मलिक की शिकायत पर लैपटॉप चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की तलाश कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!