रोहतक पुलिस ने गांव चिड़ी निवासी कृष्ण की हत्या की वारदात में शामिल रहे तथा फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 12.03.2026 को थाना लाखनमाजरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव चिड़ी में लड़ाई-झगड़े में एक व्यक्ति घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल कृष्ण के ब्यान के आधार पर अभियोग दर्ज कर जांच प्रारंभ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 12.03.2026 को कृष्ण अपने गांव चिड़ी में खेतों के पास गया था, जहां एक गाड़ी में सवार कुछ युवक आए और उन्होंने अपनी गाड़ी कृष्ण के आगे अड़ा दी। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल युवक को ईलाज के लिये अस्पताल भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान कृष्ण की मृत्यु हो जाने पर मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई।
दौरान जांच दिनांक 22.04.2026 को आरोपी नरेश पुत्र रमेश निवासी गांव बहुअकबरपुर को गिरफ्तर किया गया है आरोपी ने अपने साथियों के साथ बैठकर वारदात की योजना बनाई थी। वारदात में शामिल रहे आरोपी मंजीत व अनिरुद्ध को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। जो न्यायिक हिरासत में जेल मे बंद है।
गिरफ्तार आरोपी:-
- नरेश पुत्र रमेश निवासी बहुअकबरपुर
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 36 दिनांक 12.03.2026 धारा 103(1), 115(2), 126(2), 351(2), 3(5) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम थाना लाखनमाजरा
