DC सचिन गुप्ता ने कहा कि नागरिकों के सुरक्षित सफर के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में उन्होंने राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ स्थानीय खरावड़ बाईपास, आईआईएम चौक एवं चुलियाना मोड़ पर सडक़ सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध करने के बारे में विचार विमर्श किया। भारतीय राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इन तीनों स्थलों पर फ्लाइऑवर बनाने का प्रस्ताव है।
सचिन गुप्ता स्थानीय कैंप कार्यालय में राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तकनीकी प्रबंधक मिनी सिंह तथा साइट इंजीनियर अमरजीत सिंह के साथ संबंधित सडक़  सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों के सुरक्षित सफर की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जिला में खरावड़ बाईपास, आईआईएम चौक तथा चुलियाना मोड़ पर सडक़ दुर्घटनाओं में हो रही जान-माल की हानि के दृष्टिïगत सडक़ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये जाये।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने प्राधिकरण के अधिकारियों के माध्यम से कहा कि प्राधिकरण द्वारा तीनों स्थानों पर फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव तैयार किये गए है, जिन्हें वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान स्वीकृत करवाकर काम शुरू करवा दिया जायेगा। इन फ्लाईऑवरों का निर्माण साथ-साथ करवाया जायेगा तथा निर्माण कार्य शुरू होने के उपरांत दो वर्ष की अवधि में पूर्ण करने का लक्ष्य है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ रमेश चंद्र आर्य, टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ प्रतिभा, प्राधिकरण की तकनीकी प्रबंधक मिनी सिंह व साइट इंजीनियर अमरजीत सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!