रोहतक पुलिस की अपराध शाखा महम की टीम ने लाखनमाजरा एरिया से मोटरसाइकिल सवार युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से कुल 100 ग्राम 84 मिलीग्राम हैरोईन बरामद हुई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
 पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि सजज्न के नेतृत्व मे अपराध शाखा महम की टीम ने लाखनमाजरा मैन चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते गोहाना रोड चांदी मोड लाखनमाजरा से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान पवन पुत्र मांगेराम निवासी इन्द्रगढ रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 100 ग्राम 84 मिलीग्राम हैरोईन बरामद हुई है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत लाखनमाजरा मे अभियोग संख्या 219/2026 अंकित किया गया है।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!