हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीपली ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 वर्षीय बच्ची प्रांजल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, यूपी नंबर (UP-54/BT-1372) की पिकअप करनाल से पीपली की तरफ तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान चालक ने लापरवाही से ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे में जान गंवाने वाली प्रांजल कक्षा 7वीं की छात्रा थी। परिवार के अनुसार, वह अपने पिता के साथ पैसेंजर छोड़ने निकली थी। रात करीब 1:30 बजे परिवार को हादसे की सूचना मिली।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रांजल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल नरेश कुमार को आगे के इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित GMCH रेफर किया गया है।

परिजनों के अनुसार, नरेश कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे के वक्त वह अपनी बेटी को साथ लेकर गए थे।

घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!