Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

भिवानी। भिवानी के नया बाजार स्थित एक फर्नीचर शोरूम के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि उस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 12 से 13 गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। दमकल कर्मियों ने करीब 5 से 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

गोदाम में लकड़ी, प्लाई बोर्ड और फर्नीचर का सामान रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पड़ोसियों ने गोदाम मालिक को दी सूचना

गोदाम मालिक रोहित ने बताया कि पड़ोसियों ने फोन कर गोदाम में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

संकरी गली बनी चुनौती

नया बाजार की गली संकरी होने के कारण दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। ऐसे में फायर कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए करीब 100 मीटर लंबे दो से तीन हौज पाइप बिछाकर आग बुझाने के लिए पानी की बौछार शुरू की।

आग अधिक फैलने के कारण एक के बाद एक करीब 12 से 13 दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा। टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए करीब 6 घंटे में आग पर काबू पाया।

आग बुझने के बाद भी दोबारा भड़की लपटें

गोदाम मालिक के अनुसार, आग बुझाने के बाद भी कुछ स्थानों पर दोबारा आग भड़क गई। इसके बाद मजदूरों की मदद से उन स्थानों पर भी आग को नियंत्रित किया गया।

रोहित ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, अभी तक जले हुए सामान और कुल आर्थिक नुकसान का आकलन नहीं किया गया है।

दमकल कर्मियों ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

फायर ऑपरेटर संदीप कुमार और भूपेंद्र सिंह के अनुसार, फर्नीचर गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त गाड़ियां भी बुलाई गईं। करीब 5 से 6 घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

फिलहाल, आग लगने के कारणों और नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!