रोहतक पुलिस की एएनसी टीम ने महम एरिया से युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से कुल 20 किलो 380 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।

     पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि अनिल के नेतृत्व मे एएनसी की टीम रोहतक से हिसार रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की फतेहाबाद निवासी युवक नशीले पदार्थ की तस्करी करने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये महम रेलवे स्टेशन से हिसार रोड के पास खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अमर पुत्र बग्गा निवासी गांव महमरा फतेहाबाद के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास मिले पिठ्ठू बैग से 20 किलो 380 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 318/2026 अंकित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!