करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में सोमवार देर रात पश्चिम यमुना नहर की पटरी पर पुलिस और गोवंश हत्या मामले में शामिल संदिग्धों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बाइक पर नहर किनारे घूम रहे हैं।

पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। मौके से एक पिस्तौल बरामद हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही करनाल के एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच कर रही है

अब पुलिस आरोपी की मरहम पट्टी करवाने के बाद उसे जल्द से जल्द कोर्ट में पेश करेगी, ताकि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा सके और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। मौके से एक पिस्तौल बरामद हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही करनाल के एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच कर रही है

इंद्री के डीएसपी सतीश गोतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गो तस्करी से जुड़े दो आरोपी नहर की पटरी पर बाइक पर घूम रहे थे। पुलिस ने उनका पीछा किया और रुकने के लिए चेतावनी दी, लेकिन आरोपी नहीं रुके और पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की।

जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। वहीं, दूसरा आरोपी, जिसकी पहचान नौशाद के रूप में हो सकती है, अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके से एक पिस्तौल बरामद हुई और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।

पुलिस ने मामले में पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लगभग 6 दिन पहले कुरुक्षेत्र के गांव बबैन निवासी चांद, पुत्र धन सिंह, को गिरफ्तार किया गया था और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

इसके पहले पुलिस ने आजम, नवाब और शहजाद को गिरफ्तार किया था, जिन्हें कोर्ट से 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में चांद का नाम सामने आया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

मुठभेड़ के बाद अब एक और आरोपी पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस उससे गहन पूछताछ करेगी ताकि फरार आरोपी और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंच बनाई जा सके।

पुलिस ने बताया कि पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!