हरियाणा के सिरसा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुआ और भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में शुक्रवार (4 अप्रैल 2026) दोपहर करीब 3 बजे गांव खेड़ी और कुम्हारिया के बीच एक रिट्ज कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि भोडिया खेड़ा निवासी दो चचेरे भाई अपनी बुआ को राजस्थान से वापस गांव लेकर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत नाथूसरी चौपटा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य घायलों को गंभीर हालत में रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी बुआ की भी मौत हो गई।
इस हादसे में बुआ-भतीजे की मौत हो गई, जबकि दूसरा चचेरा भाई अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। नाथूसरी चौपटा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!