Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

(रांची)। Monkey In Ranchi Wine Shop: झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में एक शराब की दुकान में अनोखा और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। एक बंदरिया दुकान में घुस गई, बोतल खोलकर शराब पीने लगी और नशा चढ़ने के बाद मदहोश होकर वहीं सो गई।

सेल्समैनों ने इस घटना का वीडियो बनाया, जिसमें नशे में धुत बंदरिया उछल-कूद करती, एक सेल्समैन पर हमला करती और आखिर में दुकान में ही बेहोश होकर सो जाती दिखाई दे रही है। ये वीडियो इंटरनेट मीडया में तेजी से वायरल हो रहा है।

ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय के समीप बांके बिहारी मार्केट ब्लॉक चौक ओरमांझी स्थित शराब दुकान में शुक्रवार शाम एक बंदरिया के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। शाम करीब 7ः30 बजे दुकान में दाखिल हुई बंदरिया ने शराब की बोतलें तोड़ दीं और शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया।

उसे भगाने का प्रयास कर रहे सेल्समैन पर बंदरिया ने हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ-पैर में चोट आई है। जिसे स्थानीय हॉस्पिटल में उपचार कराया गया। वहीं बंदरिया दुकान के अंदर काफी देर तक उछल-कूद मचाती रही। शराब पीने के बाद जब उस पर नशा चढ़ा तो वह शराब की पेटियों पर सो गई।

इससे कुछ देर के लिए दुकान में सन्नाटा पसर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदरिया गर्भवती बताई जा रही है। कुछ देर बाद नशा कम होने पर बंदरिया फिर सक्रिय हो गई और दुकान के भीतर इधर-उधर दौड़ने लगी।

उसके डर से दुकानदार और आसपास लोग दुकान से दूरी बनाए रहे। उसके कारण काफी देर तक भय और कौतूहल का माहौल बना रहा। बाद में घटना की सूचना बिरसा जैविक उद्यान को दी गई।

सूचना मिलते ही उद्यान की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। जीव विज्ञानी विवेकानंद, राकेश अवस्थी समेत टीम के सदस्य बंदरिया को सुरक्षित पकड़ने के बाद लेकर गए। बंदरिया को भगवान बिरसा जैविक उद्यान के पशु चिकित्सालय में रखा गया है। वह गर्भववती है। इस कारण पशु चिकित्सक जांच के बाद उसे स्वस्थ पाए जाने पर जंगल में छोड़ जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!