फरीदाबाद के करुणा नगर में खेलते समय हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 13 वर्षीय देव का एक अन्य लड़के से झगड़ा हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने देव पर चाकू से कई वार कर दिए। उसके पेट, छाती और हाथ पर चोटें आईं। गंभीर हालत में उसे सेक्टर-19 स्थित सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फरीदाबाद के सेक्टर-56 में मामूली कहासुनी पर 15 साल के बच्चे ने 13 साल के दोस्त की छाती में चाकू मार दिया। चाकू इतनी जोर से मारा की छाती चीर दी। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, बेटा ब्लाक नंबर 14 में घर के बाहर अपनी 1 साल की बहन के साथ खेल रहा था। तभी ब्लाक 13 में रहने वाला आरोपी वहां आया और दोनों साथ मिलकर वहीं पर खेलने लगे। इस बीच दोनों में कहासुनी हुई।

वारदात के बाद आरोपी चाकू लेकर मौके से फरार हो गया। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

फरीदाबाद के सेक्टर-56 स्थित खेलने के दौरान धक्का देने को लेकर हुए झगड़े में 15 साल के बच्चे ने 13 साल के बच्चे की छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग मौके से चाकू लेकर फरार हो गया।

वहीं, पुलिस की जांच के दौरान एक बच्चे ने बताया कि आरोपी ने कन्नू की छाती में चाकू घोंपकर तीन बार घुमाया था। यह बच्चा वारदात के वक्त वहीं पर खड़ा था।

उधर, परिजन घायल हालात में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषत कर दिया। सेक्टर-58 थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट में रहने वाले मृतक कन्नू (13 वर्ष) के चाचा इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कन्नू एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। रविवार की शाम को करीब 7 बजे वह ब्लॉक नंबर-14 में घर के बाहर अपनी 1 साल की बहन चाहत को खिला रहा था। तभी ब्लॉक 13 में रहने वाला किशोर (15 वर्ष) वहां पर आया और दोनों मिलकर वहीं पर खेलने लगे।

इकबाल के मुताबिक, दोनों के बीच खलने के दौरान धक्का-मुक्की हो गई। जिसके चलते आरोपी ने कन्नू की छाती में चाकू मार दिया। इकबाल के मुताबिक, आरोपी भी तीसरी क्लास का छात्र है और अक्सर वहां पर खेलने के लिए आ जाया करता था।

मृतक कन्नू के पिता यामिल मूल रूप से अलीगढ़, यूपी के रहने वाले हैं। पिछले काफी लंबे समय से वह फरीदाबाद में रह रहे हैं। यामिन यहां पर कबाड़ की फेरी लगाते हैं और करीब 5 साल पहले ही सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट में अपना मकान खरीदकर रहने आये थे।

बताया गया कि उनका सबसे बड़ा बेटा आमिर है, जिसकी दीवाली के बाद शादी होनी है। मृतक कन्नू से छोटी एक साल की उसकी बहन है।

इकाबल के मुताबिक, पड़ोसियों ने कॉल करके उनको पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह 7 नंबर ब्लॉक से घर पहुंचे और कन्नू को घायल हालात में अस्पताल लेकर गए। जहां पर कन्नू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सेक्कर-58 थाना इंचार्ज केवल सिंह के मुताबिक, परिजनों के द्वारा शिकायत दी गई है। पुलिस बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर आगे की कार्रवाही शुरू करेगी। कन्नू की छाती में चाकू मारा गया है, जिससे उसकी मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!