दिनांक 13.09.2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नेहरा पार्क, जगदीश कॉलोनी रोहतक के पास दो लड़कों द्वारा बाइक पर सवार होकर एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया गया है। सूचना प्राप्त होने पर डायल-112 टीम तथा थाना आर्य नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की गई। जांच के दौरान सामने आया कि इस संबंध में सन्नी पुत्र रवि कुमार, निवासी मकान नंबर 963/24, जगदीश कॉलोनी रोहतक के कहने पर डायल-112 पर सूचना दी गई थी। पुलिस द्वारा सन्नी से पूछताछ करने तथा शिकायतकर्ता गौरव आर्य के बयान की जांच करने पर पाया गया कि मोबाइल फोन छीनने की घटना वास्तव में नहीं हुई थी तथा डायल-112 पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया गया। इसी मामले में आरोपी सन्नी के खिलाफ धारा 217 BNS के तहत कलंदरा तैयार कर माननीय न्यायालय में भेजा गया है।
रोहतक पुलिस द्वारा नागरिकों की शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की जाती है। लेकिन यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर झूठी शिकायत अथवा झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करता है या सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!