रोहतक, 18 सितंबर : उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कालोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से तोड़-फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला के गांव सुंदरपुर में लगभग 1.5 एकड़ भूमि में दो अवैध निर्माण, डब्ल्यूबीएम रोड़ तथा आरसीसी दीवार को तोड़ा गया।
सतबीर सिंह ने बताया कि जिला में अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध कॉलोनी व निर्माण को पनपने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण व कॉलोनी के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इस तोड़-फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा।
  जिला नगर योजनाकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी को अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योंकि विभाग द्वारा समय-समय पर तोडफ़ोड़ अभियान चलाया जाता है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले स्थानीय सैक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!