Rohtak: हिसार रोड पर इंदिरा कॉलोनी पुलिस चौकी के पास फ्लाइओवर के नीचे रेलवे ट्रैक के पास एक लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे इंदिरा कॉलोनी पुलिस चौकी के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि उस व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।

YouTube player

मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया। और पहचान के लिए शव के फोटो आसपास के थानों की पुलिस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए गए है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!