हरियाणा के पूर्व सांसद के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि साइबर ठगों ने पहले सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर मोबाइल नंबर मांगा और इसके बाद रुपयों की डिमांड शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि ठगों ने CRPF अधिकारी का सामान दिलवाने का झांसा देकर पैसे मांगने की कोशिश की। फर्जी अकाउंट के जरिए लोगों को विश्वास में लेने का प्रयास किया गया।
मामला सामने आने के बाद साइबर ठगी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल नंबर, बैंक संबंधी जानकारी या पैसे साझा न करें।

हरियाणा के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का पैरोडी और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर साइबर ठगों ने लोगों को चूना लगाने का नया तरीका निकाला है। ठग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बृजेंद्र सिंह के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क साध रहे हैं और मोबाइल नंबर मांगकर रुपयों की डिमांड कर रहे हैं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब पूर्व सांसद के समर्थकों और स्थानीय लोगों के पास सोशल मीडिया पर ऐसे संदिग्ध मैसेज आने शुरू हुए। जैसे ही यह मामला बृजेंद्र सिंह की मीडिया टीम और समर्थकों के संज्ञान में आया, तुरंत एक्शन लेते हुए सोशल मीडिया ग्रुप्स में चेतावनी संदेश (Alert) जारी किया गया।

ठगी का यह पूरा खेल मैसेज के जरिए रचा जा रहा है। फेक आईडी से पहले लोगों के पास मैसेज भेजा जाता है और उनका मोबाइल नंबर मांगा जाता है। नंबर मिलने के बाद झांसा दिया जाता है कि “मेरा एक दोस्त सीआरपीएफ (CRPF) में अधिकारी है और उसका ट्रांसफर हो गया है। अगर आपको उनका पुराना या सस्ता सामान/गाड़ी खरीदनी है, तो कृपया इस नंबर पर संपर्क करें।” इसके बाद ठग पीड़ितों को एक फर्जी नंबर थमा देते हैं और एडवांस पेमेंट के नाम पर पैसों की मांग करते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!