हरियाणा सरकार ने देर रात पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल किया है। इसमें 29 IPS अफसर और एक HPS अफस को इधर से उधर किया गया। करनाल के IG अशोक कुमार और SP नरेंद्र बिजारणिया दोनों को बदल दिया गया है। बिजारणिया को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का एसपी बनाया गया है

करनाल में बीरू वाल्मीकि मर्डर केस के बाद हुए डबल एनकाउंटर के हर्ष और बीरबल नाम के युवकों को ढेर कर दिया गया था। हर्ष रोड़ समाज का था। रोड़ समाज एनकाउंटर को फेक बताते हुए लगातार एसपी के तबादले की मांग कर रहा था। IG अशोक कुमार रोड़ समाज से ही हैं।

करनाल एसपी की जिम्मेदारी कर्ण गोयल को दी गई है। 2006 बैच के IPS अफसर अश्विन को करनाल रेंज का IG बनाया गया। भिवानी के SP सुमित कुमार को भी STF भेजा गया है। इनके साथ ही पानीपत, भिवानी, पलवल और नारनौल के SP भी बदले गए हैं। गृह विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुधीर राजपाल ने ये आदेश जारी किए हैं।

IPS सुमित कुमार को लेडी टीचर मनीषा की डेथ के बाद हुए विवाद के दौरान भिवानी का एसपी बनाया गया था। अब CBI की क्लोजर रिपोर्ट के बाद उनका भी ट्रांसफर हो गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मनीषा केस को सुलझाने के लिए ही उनकी यहां पोस्टिंग हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!