हरियाणा के यमुनानगर में गुरुवार सुबह जिम के बाहर एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के इलाक में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।  

जानकारी के मुताबिक, यमुनानगर में मॉडल टाउन एरिया में फाइनेंसर एक्सरसाइज करने के बाद जिम से बाहर निकला था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल फाइनेंसर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रेम नगर निवासी हरभजन सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही SP कमलदीप गोयल के साथ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

सुबह करीब 7 से 7:30 बजे के बीच हरभजन सिंह जिम में एक्सरसाइज करने के बाद बाहर निकले। वह अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जिम के बाहर पहले से घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से हरभजन सिंह बचने के लिए अपनी गाड़ी की तरफ भागे। इसी दौरान दो गोली उनकी गाड़ी के बोनट पर भी लगीं।

हरभजन सिंह के गाड़ी तक पहुंचने के बाद भी बदमाशों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। दोनों बदमाश गाड़ी के पास पहुंचे और हरभजन सिंह पर दोबारा फायरिंग की। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गए। वारदात के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हरभजन सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दोनों बदमाशों की पहचान हो सके।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!