रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-2 रोहतक की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व 01 रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। 
  पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही हरीश के नेतृत्व मे अपराध शाखा-2 रोहतक की टीम सोनीपत रोड नजदीक महेन्द्रा मॉडल स्कूल रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सुचना के आधार पर गांव बोहर निवासी युवक को सोनीपत रोड बोहर नहर पुल से शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान जय पुत्र सुनील निवासी बोहर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 01 रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग संख्या 219/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!