गांव गरनावठी निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष भूप सिंह के बेटे देव सिंह के साथ 26 अगस्त को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) की FDC कैंटीन में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, देव सिंह की MDU की FDC कैंटीन में हिस्सेदारी है। 26 अगस्त को दोपहर के समय वह कैंटीन में अकेला बैठा हुआ था। इसी दौरान करीब 25-30 छात्र कैंटीन में पहुंचे और कथित तौर पर वहां रखा सामान उठाकर देव सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। अकेला होने के कारण देव छात्रों के बीच घिर गया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया है।

भाजपा नेता के बेटे देव का गांव खेड़ी साध निवासी विक्की के साथ झगड़ा चल रहा है। पहले भी देव व विक्की के बीच दो बार खूनी संघर्ष देखने को मिला है। 17 दिसंबर 2025 को भी दोनों ने एक दूसरे पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था, जिसमें कुछ अन्य छात्रों को चोट भी आई थी। उसका सीसीटीवी भी सामने आया था।

मारपीट का एक वीडियो सामने आया, जिसमें देव अकेला है और उसे कैंटीन में रखे सामान के साथ आरोपी पीट रहे है। देव को कई जगह से खून भी निकल रहा है और वह माफी मांग रहा था। लेकिन आरोपी उसे लगातार पीटते हुए वीडियो भी बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!