Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सिवाह बस स्टैंड के पास एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान शिवम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और फिलहाल पानीपत के बरसत रोड पर किराये के मकान में रहकर एक कपड़ा गोदाम में काम करता है।

पूछताछ में सामने आया कि युवक को रविवार को अपने गांव जाना था। इससे पहले वह अपने दो दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोस्तों के साथ उसका विवाद हो गया। युवक का आरोप है कि झगड़े के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद वह नाराज होकर सिवाह बस स्टैंड के पास पहुंचा और बिजली के टावर पर चढ़ गया।

सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई। पुलिसकर्मियों ने युवक से बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए समझाया। करीब 20 मिनट बाद युवक धीरे-धीरे नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!