हरियाणा में मानसूनी हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने से मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य में मानसून ट्रफ के हिमालय की तलहटियों की तरफ खिसकने के कारण बारिश की गतिविधियों में भारी कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार, आज प्रदेश के सिर्फ 3 उत्तरी जिलों (पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 1-2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, हिसार, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और नूंह समेत बाकी सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है।

बारिश की कमी से प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4°C अधिक और औसत न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब या थोड़ा अधिक दर्ज किया गया है। हिसार में अधिकतम तापमान 38.7°C तक जा पहुंचा, जो राज्य में सबसे अधिक रहा।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग (HAU, हिसार) के अनुसार, 31 अगस्त तक तक हरियाणा में बारिश गतिविधियां सुस्त बनी रहेंगी और मौसम मुख्य रूप से परिवर्तनशील रहेगा। हालांकि, 1 सितंबर से 3 सितंबर के बीच मानसूनी हवाओं में फिर से थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की संभावना बन रही है।

हरियाणा में मानसूनी ब्रेक के चलते अधिकतम तापमान में उछाल देखा गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4°C अधिक दर्ज किया गया। राज्य में सबसे गर्म स्थान हिसार रहा, जहां पारा 38.7°C (सामान्य से 3.0°C अधिक) पहुंच गया।

इसके अलावा भिवानी में 37.5°C, नूंह में 37.0°C, नारनौल में 36.5°C और रोहतक में 35.9°C रिकॉर्ड किया गया।

रात में यमुनानगर का पारा सबसे कम : हरियाणा में औसतन न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में हल्की 0.3°C की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान यमुनानगर में 24.6°C दर्ज हुआ।

प्रमुख शहरों में अंबाला 26.4°C, करनाल 25.8°C, हिसार 26.6°C, नारनौल 27.0°C, सिरसा 27.6°C और रोहतक में 28.4°C (सामान्य से 2.8°C अधिक) दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!