रोहतक पुलिस की एएनसी स्टाफ की टीम ने महिला को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। महिला से कुल 7 ग्राम 30 मिलीग्राम हैरोइन बरामद हुई है। महिला आरोपी को पेश अदालत किया गया है। महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि अंचल के नेतृत्व मे एएनसी स्टाफ की टीम साहसी चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की खोखरा कोट निवासी महिला नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये खोखरा कोट रैनकपुरा से महिला को शक के आधार पर काबू किया गया। महिला की पहचान सोनिया पत्नी मोनू निवासी खोखरा कोट रैनकपुरा रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर महिला के पास से 1 ग्राम 30 मिलीग्राम हैरोइन बरामद हुई है। महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर मे अभियोग संख्या 303/2026 अंकित किया गया है।
