रोहतक 26अगस्त। दुर्गा कॉलोनी में बुधवार को विधायक भारत भूषण बत्रा ने वेंगी स्कीम के तहत विभिन्न विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शुरू हुए इन कार्यों को क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों से जोड़ते हुए विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि रोहतक के में लोगों को बेहतर सड़क, गली और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।
बत्रा ने कहा दुर्गा कॉलोनी में प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए जारी स्वीकृति विवरण के अनुसार वार्ड नंबर 14 में विभिन्न गलियों के सीमेंटेड निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए 67.03 लाख रुपए की राशि उनके माध्यम से स्वीकृत है।
विधायक बत्रा ने कहा कि विकास केवल सरकारी फाइलों में दर्ज आंकड़ा नहीं, बल्कि लोगों के रोजमर्रा के जीवन में दिखाई देने वाला बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा, “आप सबने मुझे अपना प्रतिनिधि बनाकर विधानसभा भेजा है। मेरी जिम्मेदारी है कि तथ्यों सहित विधानसभा में रोहतक की आवाज मजबूती से उठाऊं और अपने क्षेत्र में भी विकास कार्यों को जमीन पर उतारूं।”
उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी वे जनहित के मुद्दों पर पीछे हटने वाले नहीं हैं। “सड़क से सदन तक जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ना और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करना—यही मेरी राजनीति और जनसेवा का आधार है।”
बॉक्स
सेवा और सामाजिक दायित्व को राजनीति से अलग नहीं मानते
विधायक बत्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाना नहीं है। जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा होना, उनकी समस्याएं सुनना और समाधान के लिए प्रशासन से लेकर सरकार तक आवाज उठाना भी जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि रोहतक की जनता के साथ उनका रिश्ता राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक और भावनात्मक है। सेवा, समर्पण और संवाद के माध्यम से वे लगातार लोगों से जुड़े हुए हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ सामाजिक सरोकारों को भी समान प्राथमिकता दी जाती रही है।
दुर्गा कॉलोनी ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र राठी ने विकास कार्य शुरू होने पर विधायक का आभार जताया और उम्मीद व्यक्त की कि निर्धारित कार्य समय पर पूरे होंगे। विधायक ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
⸻
बॉक्स |
दुर्गा कॉलोनी में विधायक की वेंगी स्कीम के 67.03 लाख से विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
- वार्ड नंबर 14 में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 59.57 लाख रुपए स्वीकृत।
- सोनीपत रोड पर राधा स्वामी मेडिकल हॉल से पुराना जेल रोड टी पॉइंट तक ( वाया दुर्गा कॉलोनी)
- दुर्गा कॉलोनी शिशु मंदिर वाली गली गौतम डेंटल क्लीनिक से ज्योति प्रकाश सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक सीमेंटेड गलियों का निर्माण होगा ।
- इसी कॉलोनी में एक अन्य गली निर्माण/सुधार कार्य के लिए 7.46 लाख रुपए की स्वीकृति अलग से हुई है । दुर्गा कॉलोनी मेन रोड में हेयर ड्रेसर से मयंक के मकान तक गली का पैच वर्क संपन्न होगा।
- विधायक बत्रा ने मोहल्ला वासियों सहित मौके पर पहुंचकर नारियल फोड़कर कार्यों का शुभारंभ किया, लड्डू बाँटे।
- मौके पर मौजूद ठेकेदार को गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश।
बॉक्स |
इससे पहले दुर्गा कॉलोनी ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र राठी, दुर्गा शिशु मंदिर के महंत दामोदर दास ने कॉलोनी में आगमन पर विधायक का अभिनंदन किया। इस अवसर पर हरकेश शर्मा ,सुभाष अरोड़ा, त्रिलोक चावला, राहुल ढुल,श्याम शर्मा ,अनिल सोनी ,विनोद कपूर ,मनोज पुनियानी, पंडित भूदेव, सुरेंद्र हुड्डा ,शैलेंद्र शर्मा ,विनोद डांगी, अजमेर कुंडू ,सुभाष अरोड़ा ,आशु गाबा, सूरज आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।



