हिसार में शराब ठेके के पास रविवार देर रात मामूली कहासुनी एक खूनी वारदात में बदल गई। मोहित नगर निवासी 32 वर्षीय पवन यादव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र तीन घंटे के भीतर ही काबू कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। यह घटना शहर के कैमरी रोड पुल के पास शराब ठेके के नजदीक हुई है।
मृतक पवन अपने दो दोस्तों के साथ शराब ठेके के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां तीन युवक पहुंचे और उनमें से एक युवक की पवन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। वहां मौजूद दोस्तों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत करा दिया था। लेकिन कुछ ही देर के बाद पवन पर अचानक चाकू से हमला कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शी सुरेश और सन्नी ने इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। कहासुनी होने के बाद सन्नी ने पवन से कहा कि उसका घर पास में है और दोनों वहां चलकर बैठते हैं। इसके बाद पवन अपनी बाइक पर सवार होकर वहां से निकल गया था। लेकिन कुछ ही दूरी पर वह अपनी बाइक समेत सड़क पर गिरा हुआ मिला।
प्रत्यक्षदर्शी सुरेश और सन्नी ने इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। कहासुनी होने के बाद सन्नी ने पवन से कहा कि उसका घर पास में है और दोनों वहां चलकर बैठते हैं। इसके बाद पवन अपनी बाइक पर सवार होकर वहां से निकल गया था। लेकिन कुछ ही दूरी पर वह अपनी बाइक समेत सड़क पर गिरा हुआ मिला।
वारदात की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना प्रभारी मंदीप अपनी पुलिस टीम के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे। डीएसपी कमलजीत ने भी देर रात अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि करीब चार-पांच दिन पहले पवन का किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी विवाद हुआ था।
पुलिस अब इस पुराने विवाद को भी हत्या के इस मामले के साथ जोड़कर गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों के आधार पर दिए गए बयनों के आधार पर सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और हत्या के असली कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पुलिस लगातार प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
पवन रंग-पेन्ट कंपनी में सेल्समैन के पद पर नौकरी करता था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था तथा पवन शादीशुदा होने के साथ-साथ दो बच्चों का पिता भी था। अपने जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही सिविल अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस का यह दावा है कि कैमरी रोड पुल के पास हुई इस हत्या के आरोपी को तीन घंटे में ही पकड़ लिया गया है।

