कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 में वकील बलवंत सिंह वालिया के घर पर हथियार के बल पर हुई 3.15 करोड़ की  लूट के मुख्य आरोपियों कमल और साहिल व अपराध अन्वेषण शाखा-एक (सीआईए-1) की टीम के बीच मंगलवार शाम 8 बजे के करीब मुठभेड़ हो गई। 

इस मुठभेड में दोनों तरफ से करीब छह से सात राउंड फायर हुए। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के टांग में गोली लगने से घायल हो गए। टीम ने आरोपियों को दोबारा से काबू कर लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। 

सीआईए-1 के प्रभारी निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि जांच के दौरान दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया था और टीम ने कई स्थानों से आरोपियों से लूट का माल भी बरामद किया है, लेकिन वारदात में प्रयोग हथियार व कपड़े बरामद करने बाकी थे। शाम को पूछताछ में आरोपियों ने बताया की उन्होंने हथियार उमरी चौक के पास स्थित फ्लावर सिटी के बगल में खाली पड़ी प्लाट में झाड़ियां में छुपाया है। 

निशानदेही के आधार पर उमरी चौक के पास एनएच-44 स्थित फ्लावर सिटी के बगल खाली प्लाट में ले गई। वहां झाड़ियों में छुपाई पिस्तौल उठाते ही दोनों ने पुलिस पर फायर कर दिया और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों की टांग में गोली मारकर घायल कर दोबारा काबू कर लिया। घायल आरोपियों का लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनके पास से एक बिना लाइसेंस का देसी पिस्टल बरामद हुआ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!