हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। मानसून टर्फ की अक्षय रेखा में बदलाव और राजस्थान पर बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण प्रदेश में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने आज राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के 4 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा करनाल, कैथल और आसपास के जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

हिसार, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी में मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं मानसूनी गतिविधियों में कमी आने के कारण उमस व गर्मी से लोग बेहाल हैं। इसके कारण बिजली की डिमांड करीब 12,477 मेगावट तक पहुंच गई।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 13 अगस्त रात्रि से 15 अगस्त के दौरान प्रदेश में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।

हालांकि, 16 अगस्त से मानसून ट्रफ के हिमालय की तलहटी की ओर खिसकने से मानसूनी गतिविधियों में कमी आएगी। इस दौरान बीच-बीच में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट, लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रदेश में बुधवार को औसत अधिकतम तापमान में 0.5°C का उछाल दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0°C अधिक रहा। सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में 37.8°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अंबाला में 37.7°C, रोहतक में 37.3°C, करनाल में 36.2°C, और चंडीगढ़ में 36.6°C दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों में हिसार में 8.3 मिमी, फतेहाबाद में 3.0 मिमी, सादलपुर में 2.5 मिमी और पंचकूला में 2.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। हवा में नमी के कारण लोगों को दिनभर उमस का सामना करना पड़ा।

राज्य में रात का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा, हालांकि बीते 24 घंटों की तुलना में इसमें 0.7°C की बढ़ोतरी देखी गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान यमुनानगर में 25.1°C दर्ज किया गया। वहीं फरीदाबाद में रात का पारा सबसे चढ़कर 29.3°C पर पहुंच गया।

अंबाला में 28.4°C, करनाल में 27.4°C, नारनौल में 27.5°C, रोहतक में 27.6°C और जींद में 28.3°C न्यूनतम तापमान रहा। नारनौल में 2.0 मिमी और नूंह में 1.0 मिमी रात की बारिश दर्ज की गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!