YouTube player

रोहतक (Rohtak)।  खरावड़ (Kharawar) पुलिस चौकी से लगभग एक किलोमीटर दूर शनिवार सुबह एक लावारिस वस्तु से विस्फोट हो गया। विस्फोट में खरावड़ निवासी 54 वर्षीय राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया गया है। आईएमटी थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। मौके पर बम स्क्वाड व पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे व जांच अभी जारी है ।

चश्मदीद ने बताया कि शनिवार तड़के करीब छह बजे ग्रामीण घूमने गए थे। उन्होंने देखा हैंडपंप के पास एक पॉलीथिन रखा है। जैसे ही राजकुमार ने उसे उठाया उसमें विस्फोट हो गया। जिसके चलते उसका चेहरे व हाथ पर गंभीर रूप से चोटें आई हैं। जिसके बाद राजकुमार को पीजीआई ले जाया गया। ऐसे संदिग्ध विस्फोट से पुलिस प्रशासन पूरी तरह से हिल गया है। विस्फोट के कारणों व् विस्फोटक का अभी पता लगाया जा रहा है। इस हादसे से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले भी शहर में 1997 में दो विस्फोट हुए थे। पहले एक विस्फोट पुरानी सब्जी मंडी में फड़ी पर विस्फोट हुआ। दूसरा किला रोड में रेहड़ी पर धमाका हुआ था। जिला अदालत में अब भी यूपी निवासी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा के खिलाफ केस चल रहा है जो अभी डासना जेल में न्यायिक हिरासत के चलते बंद है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!