रोहतक जिले के गांव मायना के सुरेंद्र उर्फ काला मायना ने दोहा कतर से मंगलवार सुबह वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ईरान ने देर रात करीब 2 बजे कतर में अमेरिकन एयरबेस पर मिसाइल अटैक किया। हमले में 6 अमेरिकी सैनिकों के मरने की पुष्टि कतर न्यूज ने भी की है।

सुरेंद्र उर्फ काला मायना के मुताबिक ईरान ने कल कतर एयरपोर्ट और रास लफान को निशाना बनाया है। रास लफान में कतर LNG का गैस प्लांट है, जिन्हें टारगेट किया गया है। पूरी रात आसमान में फाइटर प्लेन व मिसाइल, बम धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिससे लोग काफी डरे हुए है।\

सुरेंद्र मायना के अनुसार रात करीब 2 बजे जैसे ही ईरान ने अटैक किया, लोग काफी सहम गए। उनके साथ काम करने वाले करीब 60-70 भारतीयों को समुंद्र में से रेस्क्यू करने का काम शुरू किया गया। बोट के माध्यम से भारतीयों को समुंद्र से जमीन पर लाने का कार्य किया जा रहा है, जो दोपहर तक पहुंच जाएंगे।

सुरेंद्र काला के अनुसार होली के दिन भी सुबह जब उठे तो फोन पर कतर सरकार की तरफ से अलर्ट का मैसेज आया हुआ था कि ईरान की तरफ से दोबारा हमला हुआ है। अलर्ट को देखकर वह बाहर निकले, तो आसमान में मिसाइल देखने को मिली, जो उनके रहने वाले स्थान से करीब 40 किलोमीटर दूर गिरी।

सुरेंद्र मायना ने बताया कि रात करीब 2 बजे जैसे ही ईरान ने अटैक किया, लोग काफी सहम गए। उनके साथ काम करने वाले करीब 60-70 भारतीयों को समुंद्र में से रेस्क्यू करने का काम शुरू किया गया। बोट के माध्यम से भारतीयों को समुंद्र से जमीन पर लाने का कार्य किया जा रहा है, जो दोपहर तक पहुंच जाएंगे।

सुरेंद्र काला के अनुसार होली के दिन भी सुबह जब उठे तो फोन पर कतर सरकार की तरफ से अलर्ट का मैसेज आया हुआ था कि ईरान की तरफ से दोबारा हमला हुआ है। अलर्ट को देखकर वह बाहर निकले, तो आसमान में मिसाइल देखने को मिली, जो उनके रहने वाले स्थान से करीब 40 किलोमीटर दूर गिरी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!