हरियाणा के रोहतक के प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रदीप डागर और उसके साथी सोमबीर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरा देख तीनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रदीप के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि सोमबीर के एक पैर में गोली लग गई।

इसके बाद पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया और इलाज के लिए रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। प्रदीप दिल्ली के गांव झाड़ौदा का रहने वाला है, जगिक सोमबीर रोहतक के गांव मदीना का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों से पूछताछ भी की जा रही है। हत्याकांड की सारी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।बता दें कि गांव खेड़ी साध निवासी सत्यवान की गाड़ी 20 फरवरी को गांव खरावड़ के पास लावारिस हालत में मिली थी। इसके पास खून पड़ा था और गोलियों के खोल बरामद हुए थे। मगर, वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला और ना ही किसी का शव बरामद हुआ। इसके बाद एक गैंगस्टर सुंदर काला ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके चार दिन बाद पुलिस ने सत्यवान की डेडबॉडी जेएलएन नहर से बरामद हो गई थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!