हरियाणा सूचना विभाग के एक कर्मचारी का रिटायरमेंट विवादों में आ गया है। केएम पांडुरंग (सूचना महानिदेशक) की ओर से जारी आदेश में हरियाणा भवन, नई दिल्ली में तैनात फोटोग्राफर नीरज चोपड़ा के 28 फरवरी 2026 को दोपहर बाद से सेवानिवृत्त होने का उल्लेख करते हुए रिटायरमेंट पर तीन शर्तें लागू की गई हैं।
आदेश के मुताबिक:
*जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या घोटाला सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
*फोटो सेक्शन से एनओसी लंबित है; डाटा, कैमरा व अन्य सामान जमा नहीं कराया गया है।
*1 जुलाई 2015 और 1 जनवरी 2017 को दी गई दो एडवांस सैलरी इन्क्रीमेंट के एवज में 2,08,650 रुपये की वसूली रोके गए अवकाश नकदीकरण से की जाएगी।
सरकार ने अन्य लाभों पर भी फिलहाल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विभागीय सूत्रों का दावा है कि कर्मचारी का कार्यकाल विवादों में रहा है। वहीं चर्चा है कि रिटायरमेंट के बाद भी वे संवाद सेक्शन में चीफ फोटोग्राफर पद पर पुनर्नियुक्ति के प्रयास में हैं।
