रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त दो युवको को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवको से एक देसी पिस्तौल व 15 जिन्दा रौन्द बरामद हुए है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष कुमार ने बताया कि प्रभारी सीआईए-2 उप.निरिक्षक सतीश कादयान के मार्गदर्शन मे दिनांक 19.07.2026 को मुख्य सिपाही कुलदीप के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम आई.एम.टी चौंक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये एशियन पैन्ट फैक्ट्री मोड पर खडे युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान सरवर पुत्र मुकेशचन्द निवासी झज्जर व गौरव पुत्र धर्मबीर निवासी गाव छारा झज्जर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर गौरव के पास से एक देसी पिस्तौल, 10 जिन्दा रौन्द व सरवर से 5 जिन्दा रौन्द बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आई.एम.टी मे अभियोग संख्या 173/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!