हरियाणा के रोहतक में गुरुवार को एक स्विफ्ट कार चालक ने पैदल जा रहे मजदूर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार का एक पहिया मजदूर की टांग के ऊपर से गुजर गया और वह दर्द से चीखने लगा। इसे देखने के बाद भी स्विफ्ट चालक मौके से भागने लगा, लेकिन वहां मौजूद एक स्कूटी सवार युवक ने कार का पीछा किया और चालक को घायल के पास आने को मजबूर किया। इसके बाद कार चालक घायल को PGI ले गया।

शहर में शिवाजी कॉलोनी चौक के पुल के पास बिहार का रहने वाला मजदूर पैदल जा रहा था। इस बीच तेजी से आई एक स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। कार का अगला पहिया मजदूर की टांग के ऊपर से गुजर गया। मजदूर को गंभीर हालत में देखने के बाद भी स्विफ्ट कार चालक वहां से तेजी से भागा। इसे देख एक स्कूटी सवार ने कार चाल का पीछा कर थोड़ी ही दूर पर रोक लिया और उसे मजदूर के पास वापस लाया। घटना स्थल पर काफी भीड़ जुट गई। लोगों के कहने पर कार चालक मजदूर को PGI लेकर गया, जहां मजदूर का उपचार चल रहा है।

हादसे के बारे में मजदूर ने अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी है। थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!