हरियाणा में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। बुधवार सुबह पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर और पंचकूला में बारिश हुई। सोनीपत में बूंदाबांदी के बीच एक मोर पंख फैलाकर डांस करते हुए दिखा। अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं। इन इलाकों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार, अगले 48 घंटे में मानसून हरियाणा में एंट्री कर जाएगा।

बंगाल की खाड़ी से आ रही मानसूनी हवाएं सबसे पहले यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के रास्ते हरियाणा में दस्तक देंगी। इसके बाद मानसून करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत होते हुए दिल्ली-एनसीआर तथा दक्षिणी हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल तक पहुंच जाएगा।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने और मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से राज्य में 6 जुलाई तक तेज हवाओं, गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!