रोहतक पुलिस की थाना शहर टीम ने दौराने गस्त महिला को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। महिला से कुल 355 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपिया को पेश अदालत किया गया है। आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह उप.नि. संजीत के नेतृत्व मे थाना शहर की टीम हिसार बाईपास चौंक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की गढी मौहल्ला निवासी कैलाशो नशीला पदार्थ बेचने की फिराक मे है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये अम्बेडकर नगर गली रोहतक के पास महिला को शक के आधार पर काबू किया गया। महिला की पहचान कैलाशो पत्नी अशोक निवासी गढी मौहल्ला के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर महिला से कुल 355 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर रोहतक मे अभियोग संख्या 205/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!