रोहतक पुलिस की टीम ने मकान से थ्रीविलर चोरी करने की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि कलानौर निवासी आशिष की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि आशिष ने अपने घर के बाहर थ्रीविलर खडा किया हुआ था। दिनांक 18.06.2026 को सुबह के समय आशीष को अपना थ्रीविलर वाहन नही मिला। अज्ञात युवक रात के समय वाहन को चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच सह.उप.नि सुनिल द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 223.06.2026 को आरोपी विकास पुत्र बिजेन्द्र निवासी कलानौर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरी शुदा थ्रीविलर बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- विकास पुत्र बिजेन्द्र निवासी कलानौर
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 175 दिनांक 18.06.2026 धारा 305, बीएनएस थाना कलानौर
