गुरुग्राम के सेक्टर 46 स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को लाखों रुपए की चोरी हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में चोरों ने मंदिर के दानपात्र को निशाना बनाया और कटर जैसी चीत से ताला तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि ऑटो में सवार होकर आए चोरों ने किस तरह आसानी से दानपात्र का ताला तोड़ा और लाखों रुपए लेकर चले गए। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए एक विशेष कटर का इस्तेमाल किया।

घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस और इन्वेस्टिगेशन टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मंदिर कमेटी के अनुसार, दानपात्र में लाखों रुपए जमा थे।

पॉश इलाके में हुई इस चोरी की वारदात से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!