पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित ने बताया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के पेपर को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेगे। नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एव निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किये जायेगे। अभ्यार्थियो की सुविधा के लिये आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की जायेगी।

प्रत्येक परीक्षा केन्द्रो जिसमे परीक्षा है वंहा उचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया जायेगे। परीक्षा केन्द्रो के आसपास कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर रोक लगाने के लिये विशेष निगरानी रखी जायेगी। परीक्षार्थी व अभ्यार्थियो के अभिभावको से अपील है कि समय से पहले परीक्षा केन्द्रो पर पहुंचे व परीक्षा से संबंधित सभी दिशा निर्देशो का पालन करे। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने ईलाका में पेपर के दौरान गश्त में रहेगे तथा विभिन्न परीक्षा स्थलों का जायजा लेगे। रोहतक पुलिस द्वारा परीक्षा के दौरान बाहरी हस्तक्षेप न हो इसके पुख्ता प्रबंध किए जायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!