हरियाणा में लंबे समय से नई ट्रांसफर पॉलिसी का इंतजार कर रहे शिक्षकों को जल्द राहत मिल सकती है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ (हसला) और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में संकेत मिले हैं कि शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी को 22 जून को होने वाली राज्य कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। यदि कैबिनेट से हरी झंडी मिलती है तो इसके बाद विभाग तबादलों का विस्तृत शेड्यूल जारी करेगा।

क्या हुआ बैठक में? हसला का प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रधान सतपाल सिंधु के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग के महानिदेशक (DGSE) जितेंद्र दहिया से मिला। बैठक में शिक्षकों के ट्रांसफर, प्रमोशन, वरिष्ठता सूची और अन्य लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन ने मांग की कि वर्षों से लंबित मामलों का जल्द समाधान किया जाए ताकि शिक्षकों को राहत मिल सके।

22 जून के बाद खुल सकता है ट्रांसफर का रास्ता: सूत्रों के अनुसार विभाग ट्रांसफर पॉलिसी का अंतिम मसौदा तैयार कर चुका है। अब इसे कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा, जिससे हजारों शिक्षकों के तबादलों का रास्ता साफ हो जाएगा।

PGT शिक्षकों को भी मिल सकती है खुशखबरी: बैठक में पदोन्नति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। विभाग ने बताया कि PGT से प्रिंसिपल पदोन्नति से संबंधित फाइल जल्द ही हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) को भेजी जाएगी। इससे लंबे समय से रुकी प्रमोशन प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।

2016 से लंबित सीनियरिटी सूची पर भी बड़ा अपडेट: शिक्षकों की वरिष्ठता सूची का मामला भी बैठक में उठा। विभाग ने जानकारी दी कि वर्ष 2016 से लंबित सीनियरिटी लिस्ट तैयार करने के लिए गठित समिति को मंजूरी मिल चुकी है। अब विभिन्न कैडरों की वरिष्ठता सूची तैयार करने का काम तेज किया जाएगा। इससे भविष्य में प्रमोशन और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी आने की संभावना है।

हसला ने उठाए कई अहम मुद्दे: प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसफर, प्रमोशन, वरिष्ठता निर्धारण, रिक्त पदों और अन्य प्रशासनिक समस्याओं को विभाग के सामने रखा। विभागीय अधिकारियों ने इन सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!