हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-152डी पर बुचावास कट के पास टूरिस्टों से भरी एक वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। ट्रक में लोहे के एंगल लदे हुए थे, जो टक्कर के बाद बस के अगले हिस्से को चीरते हुए अंदर तक घुस गए।

हादसे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में करीब 40 पर्यटक सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और तेज रफ्तार बस सीधे उसके पीछे जा भिड़ी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

इस हादसे में जयपुर के विजयनगर निवासी ड्राइवर सोमवीर (30) और कंडक्टर दिलखुश (31) की मौत हो गई। अधिकांश घायल भी जयपुर के ही रहने वाले हैं। घायलों में जयपुर के नलिन जैन (40), प्रतीक (28), सुरेंद्र (49), सुभाष चंद्र (38), आशीष (44), यशस्वी (29), वसीम अख्तर (46), अभिमन्यु (38), आशुतोष (27), अविनाश (24), गौरव (25), प्रियंका (28) और प्राची (25) शामिल हैं।

इनके साथ ही चंडीगढ़ के सोहन (30), राजस्थान के दोसा के रोहित (30) व पांवटा की खुशी (18) भी घायल हुई हैं।

सभी घायलों का महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ टूरिस्टों को क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। सुबह 16 में से कम से कम 11 की हालत सीरियस बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!