हरियाणा के हांसी जिले में फव्वारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने एक जिम संचालक पर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर कर हत्या कर दी. गुरुवार सुबह करीब 6 बजे हमलावरों ने जिम संचालक कपिल पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गोलीबारी में एक युवती शिखा भी छर्रे लगने के कारण घायल हुई है. उसे हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जिस वक्त जिम संचालक का मर्डर हुआ है.

वह फव्वारा चौक के नजदीक बनी दुकानों के रैप पर लड़के-लड़कियों को एक्सराइज करवा रहा था. हमलावार बाइक पर आए और उन्होंने हेलमेट पहने हुए थे. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) और फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कुल 10 राउंड फायरिंग की. हमलावरों ने जिम संचालक पर 5 सेकेंड में नजदीक से पीठ-सिर में गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!