मसूरी में कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी यूपी, दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो घूमने के लिए आए थे।

पुलिस के मुताबिक, हादसा आज यानी बुधवार सुबह 9 बजे झड़ीपानी रोड में हुआ है। दिल्ली नंबर की मारुति सिलेरियो कार (DL5CS4610) 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुंरत रेस्क्यू शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

मुरादाबाद से मसूरी घूमने आए पर्यटकों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें सवार दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे में चार बच्चों समेत पांच अन्य घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे मसूरी से पांच किलोमीटर दूर कैंम्पटी रोड पर हुआ। मुरादाबाद से दो परिवारों के 14 सदस्य दो वाहनों से शनिवार सुबह मसूरी घूमने आए थे। वे सीधे कैंम्पटीफाल चले गए। कुछ समय वहां बिताने के बाद मसूरी लौट रहे थे, रास्ते में एक मोड़ पर आगे चल रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसमें दो दंपती और उनके बच्चों को मिलाकर कुल 9 लोग सवार थे। दूसरा वाहन उनके पीछे चल रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन काफी तेज गति से चल रहा था। तीव्र मोड़ पर चालक स्टेयङ्क्षरग पर नियंत्रण खो बैठा और कार पैराफिट तोड़ते हुए दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार सवार दंपती के साथ ही एक अन्य महिला और उसकी बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पांच अन्य को चोटें आई हैं। इनमें हादसे में मारी गई महिला का पति, बेटा-बेटी और दंपती के दो बेटे शामिल हैं।

खाई गहरी होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कतें पेश आई। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव और घायलों को खाई से बाहर निकाला जा सका। घायलों को मसूरी में सेंटमेरीज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान मो. रिहान (35) पुत्र मुशर्रफ, आयशा (26) पत्नी रिहान, आशमीन (30) पत्नी अरशद, इलमा (4) पुत्री अरशद के रूप में हुई है। जबकि घायलों में अरशद (35), अर्श (10) पुत्र अरशद, अलीजा (3) पुत्री अरशद, अनस (5) पुत्र रिहान, अशद (10) पुत्र रिहान हैं। अरशद ग्राम ननकार जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश और रिहान ग्राम हाथीपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पर्यटकों के परिजन मुरादाबाद से देहरादून के लिए चल दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!