दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके लोगों को जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रदर्शन की इजाजत दे दी है। दीपके शनिवार सुबह ही अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। उनके समर्थक जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले हैं। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। लेकिन प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है और हज़ारों पुलिसकर्मियों को नई दिल्ली जिले में तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घरों के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा रही है।

हालाँकि, सीजेपी ने नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन को शांतिपूर्ण प्रदर्शन बताया है, लेकिन दिल्ली पुलिस पूरी एहतियात बरत रही है। इस प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

अभिजीत दीपके पिछले महीने ही इंस्टाग्राम और एक्स पर CJP पेज शुरू करके चर्चा में आए थे। कुछ ही दिनों में ये पेज बहुत लोकप्रिय हो गए। दीपके एयरपोर्ट के बाद संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे और प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे। उनके साथ लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक समेत अन्य साथी भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!