नगर निगम रोहतक में डोर to डोर के ठेकेदार व रोड स्वीपिंग का कार्य कर रही कम्पनी पर कर्मचारियों का शोषण व शहर की सफाई व्यवस्था को बाधित कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ शहर स्वस्थ शहर को दरकिनार करने सहित धोखाधडी की शिकायत आज ऊपरोक्त फर्म के कर्मचारियों ने शम्भू टांक प्रधान नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई रोहतक को की गई कर्मचारियों ने बताया कि किस प्रकार डोर to डोर के ठेकेदार द्वारा तय हुए वेतन से कम वेतन देकर कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है कर्मचारियों को काम पर रखते हुए कहा गया कि उनका epf 3250 रु काटा जाएगा परन्तु अब 1085 epf काटा जा रहा है पूरा महीना काम करने के बाद कर्मचारियों को वेतन काट कर मनमुताबिक दिया जाता है ड्राइवर के पद पर नियुक्त कर्मचारियों को हैल्पर के बराबर वेतन दिया जा रहा है व साथ ही रोड स्वीपिंग का कार्य कर रही कम्पनी के हेड सुपरवाइजर अशवनी के साथ मिलकर इनके ऊपर लगे सहायक सफाई निरीक्षक ASI (HKRN) नगर निगम रोहतक नरेन्द्र राव कम्पनी के कर्मचारियों से अपने निजी कार्य करवाते है व रिकार्ड के अनुसार कम कर्मचारियों से काम करवा कर शहर की सफाई व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे है पहले भी इस प्रकार की शिकायत आई थी जिसमे रोड स्वीपिंग की फर्म के सुपरवाइजर सोनू व नरेंद्र राव ASI नगर निगम रोहतक ने मिलकर करीब 50 कर्मचारियों को डयूटी से गायब रखा था जिसकी शिकायत भी उस वक्त आयुक्त नगर निगम आनन्द कुमार शर्मा जी को की गई थी इन सब विषयो को लेकर आज हटाए गए कर्मचारियों को लेकर इकाई प्रधान शम्भू टांक आयुक्त नगर निगम नरेन्द्र कुमार व महापौर रामअवतार वाल्मीकि से मिले व उपरोक्त अधिकारियों को लिखित में शिकायत पत्र भी दिया गया जिसपर रामअवतार वाल्मीकि महापौर द्वारा ये आश्वाशन दिया गया कि किसी भी कर्मचारी के साथ गलत नही होने दिया जाएगा सभी कर्मचारियों के साथ न्याय करते हुए उनका हक उन्हें दिलवाया जाएगा ओर आयुक्त नगर निगम नरेन्द्र कुमार जी द्वारा भी सभी कर्मचारियों को कहा गया कि आप सबके साथ न्याय किया जाएगा इस अवसर पर राकेश चावरिया प्रदेश सचिव नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा भी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!