रोहतक। मिड-डे मील वर्कर एसोसिएशन की बैठक रोहतक में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 जून को पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के आवास का घेराव किया जाएगा। बैठक में प्रदेशभर में स्कूलों को बंद करने और कर्मचारियों को बेरोजगार करने की नीतियों का विरोध करने का फैसला लिया गया।एसोसिएशन के अनुसार हरियाणा में करीब 30 हजार मिड-डे मील वर्कर स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने का कार्य कर रही हैं। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से कार्य करने के बावजूद उनकी मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।एसोसिएशन के मुताबिक प्रदेश में करीब 5000 सरकारी स्कूल बंद किए जा चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या प्राथमिक विद्यालयों की है। बैठक में कहा गया कि स्कूलों के विलय और बंद करने की प्रक्रिया से कर्मचारियों के रोजगार पर संकट खड़ा हो रहा है। साथ ही सरकारी स्कूलों को बंद करने की किसी भी योजना का विरोध किया जाएगा।एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि पूर्व में शिक्षा मंत्री को मांगों और समस्याओं से अवगत कराया गया था तथा समाधान का आश्वासन भी मिला था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में 5 जून को पानीपत में शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।बैठक में बड़ी संख्या में मिड-डे मील वर्करों ने भाग लिया और आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!