सोनीपत जिले के कालूपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पेंट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री की दीवार के साथ रखे बांस-बल्ली के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी जब सुबह ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्होंने फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें उठती देखी तो तुरंत गार्ड और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही डायल-112, सिटी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे के समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जनहानि हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक कालूपुर इंडस्ट्री एरिया में स्थित अरोमा पेंट फैक्ट्री में सुबह आग लगने की सूचना मिली। फैक्ट्री मालिक मॉडल टाउन निवासी राजीव सेठ को जैसे ही सूचना मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं फैक्ट्री में मौजूद गार्ड ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
ज्वलन शील पदार्थ होने की वजह से आग ज्यादा फैल गई और वही फैक्ट्री में केमिकल भी रखे हुए थे। फैक्ट्री में केमिकल के कारण कुछ ब्लास्ट भी हुए हैं। जिसकी वजह से आज में विकराल रूप धारण किया।


